कोलकाता देशधनबाद

नेशनल शूटर कोनिका की दम घुटने से हुई मौत, 18 फरवरी को होनी थी शादी

धनबाद न्यूज़ धमाका /// बुधवार को कोलकाता में रह रही कोनिका लायक की लाश उसके हॉस्टल में लटकते हुए मिली थी। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने कोलकाता में ही कोनिका का अंतिम संस्कार कर दिया। कोनिका के पिता पार्थो लायक ने आत्महत्या के लिए किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि वह पुलिस की जांच से संतुष्ट हैं। पुलिस ने काफी मदद की है। 

ALSO READ : दिल्ली : अस्पताल में जन्म के समय ही बच्चों को मिल जाएगा आधार नंबर

शॉपिंग में जुटी थी कोनिका 18 फरवरी को थी शादी

पिता ने बताया कि कोनिका की शादी 18 फरवरी को होनी थी। गया से बारात आने वाली थी। पिता ने बताया कि कोनिका खुद ही इस शादी की तैयारी में जुटी थी। पूरे घरवालों के लिए उसने कपड़े की खरीदारी की थी। फिर अचानक वह ऐसा कदम क्यों उठा लिया, यह समझ नहीं आ रहा है। सोनू सूद से आधुनिक जर्मन राइफल मिलने के बाद वह कड़ी मेहनत कर नेशनल में पदक जीतने की तैयारी कर रही थी। 

सोनू सूद ने किया ट्वीट, आज धनबाद का ही नहीं पूरे देश का दिल टूटा 

कोनिका को राइफल खरीदने में मदद करने वाले सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि इस दुखद खबर से दिल पूरी तरह टूट गया है। जब कोनिका को राइफल भेंट की थी तो उसने मुझे ओलंपिक मेडल लाने का वादा किया था। आज वो सब खत्म हो गया। आज सिर्फ मेरा नहीं, सिर्फ धनबाद का नहीं बल्कि पूरे देश का दिल टूट गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!