छतीसगढ़जशपुर

मेड़ विवाद में हत्या: जशपुर में पड़ोसी ने टंगिया से उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर जिले के भड़िया गांव में एक व्यक्ति ने मेड़ गिरने के उपजे विवाद में पड़ोसी की हत्या कर दी

जशपुर न्यूज धमाका – जिले के भड़िया गांव में मेड़ गिरने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की रात में घर में घुसकर टंगिया से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना का क्रम:

  • मृतक की पहचान शंकर राम के रूप में हुई।
  • 9 अगस्त को शंकर राम अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे, तभी पड़ोसी दिलसाय नागेश के घर के पास बने मेड़ में टकराकर गिर गए।
  • इसी बात को लेकर दोनों में विवाद और मारपीट हुई।
  • रात लगभग 10 बजे सभी घर जाकर सो गए। शंकर राम बाहर परछी में सो रहे थे।
  • सुबह परिजन ने देखा कि शंकर राम खाट पर लहूलुहान मृत पड़े हैं।

पुलिस कार्रवाई:

  • पुलिस ने आरोपी दिलसाय नागेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया।
  • आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) व 238 BNS के तहत केस दर्ज किया गया।
  • पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया और आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!