छतीसगढ़दुर्ग

दुर्ग: कमिश्नर सुमित अग्रवाल का एक्शन, नियम विरुद्ध नियुक्ति मामले में नगर निगम का बाबू निलंबित

दुर्ग न्यूज धमाका – नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल एक्शन मोड में हैं। नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति के मामले में उन्होंने निगम के सहायक ग्रेड-3 शुभम गोइर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

लगातार मिल रही थीं शिकायतें

शुभम गोइर पर नियम विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति और नियम विरुद्ध पदोन्नति देने के आरोप हैं। कमिश्नर को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

पहले भी हुई थी सख्ती

इससे पहले भी कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने संपत्ति कर वसूली में लापरवाही बरतने पर राजस्व विभाग के 16 कर्मचारियों और अधिकारियों की सैलरी रोकने की कार्रवाई की थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!