छिंदवाडामध्यप्रदेश

MP : एक युवक को सांप को पकड़कर खेलना महंगा पड़ा , काटने से हुई मौत..

छिंदवाड़ा न्यूज़ धमाका /// जहरीले सांप के काटने से युवक की मौत हो गई. शहर से 15 किलोमीटर दूर उमरेठ तहसील के मानकादेही खुर्द में एक युवक रसेल वाइपर प्रजाति के सांप को पकड़ कर खेल रहा था, उसी समय युवक के बाएं हाथ पर सांप ने काट लिया. मौके पर मौजूद किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक को नागपुर के अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.

सांप के काटने से युवक की मौत मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि 43 साल का मृतक मनोज एक पेशेवर सर्पमित्र की तरह सांप के साथ खेल रहा था.इस दौरान सांप ने उसे काट लिया उसकी हालत बिगड़ते देख ग्रामीणों ने आनन फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से मनोज को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां से उसे नागपुर रेफर कर दिया गया.

लेकिन नागपुर से जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई.है.सांप को पकड़कर खेल रहा था युवक इस दौरान लोगों ने मनोज को समझने की पूरी कोशिश की लेकिन वो नहीं माना और सांप ने उसके बाएं हाथ पर काट लिया. बता दें, रसैल वाइपर को दुनिया के खतरनाक सांपों में गिना जाता है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!