
ग्वालियर न्गयूज़ धमाका /// गला घोंटकर महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है। खुलासे में सामने आया है कि महिला की हत्या करने वाला आरोपी उसका ही लिव इन पार्टनर है। आरोपी ने बार बार की फंसाने धमकी से तंग आकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
गुप्तेश्वर पहाड़ी इलाके में किराए के घर के अंदर बबली कुशवाह नाम की महिला की लाश मिली थी। उसकी हत्या दुपट्टे से गला घोटकर बहुत ही बेरहमी से की गई थी। साथ ही मौके पर मोबाइल सहित उसका पर्स गायब था।कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली थी। घनी बस्ती के बीच हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
एसपी अमित सांघी ने बताया कि शव की सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस ने भी मार्ग कायम कर जांच शुरु कर दी थी। पुलिस की जांच में सांमने आया कि मृतक महिला के घर एक युवक आया जाया करता था। उसके महिला के साथ सबंध भी थे। वह दोनों लिवइन रिलेशन में काफी वक्त से साथ रह रहे थे। महिला पूर्व में दो पतियों को छोड़कर गोल पहाड़िया स्तिथ घर में रह रही थी।जानकारी के आधार पर पुलिस ने जब संदेही युवक को पकड़ा ओर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि वह बबली के द्वारा बार बार रुपयों की मांग ओर उसे पूरा न करने पर झूठे आरोपों में फंसाने की ब्लैकमेलिंग से तंग आ गया था। इसके चलते परेशान हो कर उसने बबली का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को कबूल करने के बाद पुलिस ने मामले में धाराओं में इजाफा करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है



