छतीसगढ़बलरामपुर

ट्रैक्टर की चपेट में आने से विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर की मौत

बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रघुनाथनगर थाना क्षेत्र से एक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां प्रतापपुर की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार, विजय बहादुर सिंह एक ट्रैक्टर पर सवार थे, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि वे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

बुलेरो ने युवक को मारी टक्कर, मौत

वहीं 2 मई, शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बतौली के एनएच 43 हाईवे पर एक युवक को तेज रफ्तार बुलेरो ने ठोकर मार दिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर नागेश के रूप में हुई। वहीं चालक का नाम तरसुश खलखो और वह आर्मी का जवान है। फिलहाल रघुनाथपुर पुलिस जांच में जुटी गई है। 

मृतक शंकर नागेश  निवासी बटवाही काम से रघुनाथपुर चौकी आया था, जो थाने में बात कर बाहर सड़क में निकला ही था कि, तेज रफ्तार बुलेरो क्रमांक सीजी 15 ईडी 2470 ने कुचल दिया और मौत हो गई। जबकि रघुनाथपुर पुलिस चौकी राष्ट्रीय राजमार्ग 43 से सटा हुआ है और थाने के सामने बेरीकेट्स भी लगाया गया है। फिर भी तेज रफ्तार बुलेरो की कुचलने से युवक ने पुलिस चौकी के सामने ही दम तोड़ दिया।

आर्मी का जवान था बुलेरो चालक 

तेज रफ्तार बुलैरो वाहन का चालक तरसुश खलखो निवासी सीतापुर ललितपुर का है जो छुट्टी में घर आया हुआ था। वह अपने परिवार के साथ अंबिकापुर गया हुआ था जो खुद ही वाहन चला रहा था। घर वापसी के दौरान वह तेज रफ्तार वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और युवक को कुचल दिया।  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!