राजनांदगांवछत्तीसगढ

युवक को आदमखोर तेन्दुए ने जंगल में घसीट कर ले जाने की कोशिश

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// डोंगरगांव में मंडई देखकर रात के समय अपने गांव लौट रहे युवक पर तेन्दुआ ने हमला कर घायल कर दिया, जिसे उपचार हेतु भर्ती किया गया है। इस घटना से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। गांव में मुनादी भी कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डोंगरगांव-छुरिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम गोडलवाही निवासी केशव अंधारे पिता केशव अंधारे 31 वर्ष ने अपने साथी के साथ ग्राम बड़गांव मंडई देखने गए थे।

वहां से रात्रि 11 बजे वापसी के दौरान गोडलवाही के समीप एक तेंदुआ ने जानलेवा हमला किया। जिसमें केशव अंधारे के दाहिना हाथ और दाहिना पैर को तेंदुआ ने ताबड़तोड़ अपने पंजे से वार करते हुए युवक को जंगल के अंदर घसीट ले जाने की कोशिश किया। जिसमें पंजे के नाखून से हाथ और पैर, दोनों खून से लथपथ हो गया। साथी युवक ने लाठी से बीच-बचाव किया, तभी तेंदुआ जंगल की ओर भागा।

ग्रामीणों ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर केशव निषाद को इसकी सूचना दी। श्री निषाद ने तत्काल क्षेत्र के वन विभाग कर्मचारी रामटेके को भेजा और मौके का मुआयना कर तथा हमला हुए किसान की पूरी जानकारी ली। वन विभाग के डिप्टी रेंजर श्री निषाद ने अपनी टीम के साथ गोडलवाही क्षेत्र का दौरा कर तेन्दुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा की मांग की है। साथ ही गांव के सरपंच गोपाल सिन्हा भुआर्य ने गांव में मुनादी कराने तथा गांव वाले को रात्रि में निकलने के लिए मनाही कर दी है। साथ ही इसकी सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है। क्षेत्र में इस तेन्दुआ के हमले से दहशत व्याप्त है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!