धमतरीछत्तीसगढ

चिटफंड कंपनी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

धमतरी एवस धमाका /// 3 वर्ष पहले कोतवाली पुलिस ने चिटफंड कंपनी महानदी एडवाइजरी सर्विसेस के डायरेक्टरों समेत कंपनी कुल पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया था। आरोपियों पर प्रार्थी ग्राम सेमरा निवासी मोरध्वज कुंभकार के माध्यम से अन्य लोगों से 2010 से 2016 तक कंपनी में कुल करीब एक करोड 46 लाख 41 हजार 897 रुपए विभिन्न स्कीमों में निवेश करवाकर उनसे धोखाधड़ी करने का आरोप है। जांच में यह बात भी सामने आई। कि इस कंपनी द्वारा प्रदेश के करीब पांच हजार लोगों से करोड़ों रुपए निवेश करवाकर उनसे धोखाधड़ी की गई है। मामला दर्ज होने के बाद से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले के मुख्य आरोपी को अब डीडी नगर रायपुर से गिरफ्तार किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!