बिलासपुरछत्तीसगढ

नौकरानी और उसके पति ने मिलकर महिला जज की कार चोरी की , हुआ खुलासा

बिलसपुर न्यूज़  कुछ दिन पहले कोर्ट परिसर से चोरी हुई कार को पुलिस ने सकरी क्षेत्र के गोकुलधाम के पास जब्त किया था। कार मिलने के बाद पुलिस को CCTV फुटेज मिला था, जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही थी। फुटेज में एक युवक कार छोड़कर जाता दिख रहा था। वहीं, थोड़ी दूर जाने के बाद युवक एक युवती के साथ एक्टिवा पर नजर आ रहा है। इस दौरान पुलिस को युवक-युवती के एक्टिवा का नंबर पता चला। इसके जरिए पुलिस आरोपियों तक आसानी से पहुंच गई उसलापुर निवासी कमल साहू व पूजा साहू दोनों ने मिलकर जज की कार चोरी की थी। दोनों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों पति-पत्नी हैं। पूजा यादव जज के यहां नौकरानी थी। तब जज उसे आए दिन डांटती व प्रताड़ित करती थी। इसके चलते उसे काम छोडना पड़ा। यही वजह है कि उन्हें परेशान करने के लिए उसने अपने वाहन चालक पति के साथ मिलकर कार चोरी की थी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कार चोरी करने के बाद नंबर बदल दिया था, जिससे पुलिस को चकमा दिया जा सके। आरोपी पति पत्नी से पूछताछ में पता चला कि पति पेशे से ड्राइवर है। इससे पहले भी उन्होंने मिलकर बाइक चोरी की थी। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के आधार पर अब तक पांच बाइक बरामद की है, जिसे दोनों पति पत्नी ने मिलकर चोरी किया था। दोनों ने पुलिस को बताया कि कवर्धा, मुंगेली व पथरिया सहित आसपास के इलाकों से उन्होंने आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!