खैरागढ़छत्तीसगढ

खैरागढ़ : नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी – कांग्रेस दोनों की सूची जारी

खैरागढ़ न्यूज़ धमाका /// नगर पालिका के 20 वार्डाें में से 14 वार्डाें के प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। शेष वार्डाें के प्रत्याशियों की सूची शीघ्र ही जारी करने की बात कही गई है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने खैरागढ़ नगर पालिका के 14 वार्डाें के पार्षद प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है।

जिसमें वार्ड नं. 2 पिपरिया से हर्ष वर्मा, वार्ड नं. 3 गंजीपारा से अरूण यदु, वार्ड नं. 4 राजफैमिली से कैलाश नागरे, वार्ड नं. 6 बरेठपारा से अनिता शिव रजक, वार्ड नं. 8 तुरकारीपारा से रेखा विकेश गुप्ता, वार्ड नं. 10 लालपुर से त्रिवेणी राजेश देवांगन, वार्ड नं. 12 अमलीपारा से गिरजानंद चंद्राकर, वार्ड नं. 13 धनेली से अरविंद वर्मा, वार्ड नं. 14 सोनेसरार से देविन कमलेश कोठले, वार्ड नं. 15 अमलीडीह खुर्द से आकेश बर्मन, वार्ड नं. 16 दाऊचौरा नाकामार से विनय देवांगन, वार्ड नं. 17 दाऊचौरा दाऊ साहब मंदिर से पुष्पा सिंदूर, वार्ड नं. 18 अम्बेडकर वार्ड शिव मंदिर मार्ग से सुरेश पटेल, वार्ड नं. 20 सिविल लाइन खम्हरिया से वार्ड पार्षद के लिए भाजपा की ओर से रवि खरे के नाम की सूची जारी की गई है। बताया गया है कि 6 वार्डाें की सूची भी शीघ्र ही जारी की जाएगी।

खैरागढ़ नगर पालिका आम चुनाव के लिए भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। ज्ञात हो कि इस चुनाव को भाजपा काफी गंभीरता से ले रही है। बताया गया कि 20 में से शेष 6 वार्डाें के लिए भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शीघ्र होने की संभावना है।

खैरागढ़ नगर पालिका में होने वाले वार्ड चुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी ने भी मंगलवार की देर शाम वार्ड पार्षद हेतु प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में जोश-खरोश बना हुआ हैं।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव के लिए वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है जिसके अनुसार वार्ड क्र. 1 पिपरिया-1 से टिकेश्वरी पटेल, वार्ड क्र. 2 पिपरिया-2 से शैलेन्द्र वर्मा, वार्ड 3 मोंगरा से दिलीप राजपूत, वार्ड 4 राजफैमिली से सुमित टांडिया, वार्ड 5 ठाकुरपारा से सुमन दयाराम पटेल, वार्ड 6 बरेठपारा से राजेश्वरी, वार्ड 7 गोलबाजार से नसीमा नासिर मेमन, वार्ड 8 तुरकारीपारा से प्रतिमा झा, वार्ड 9 इतवारी बाजार से दीपक देवांगन, वार्ड 10 लालपुर से मीना यादव, वार्ड 11 धरमपुरा से मिलाप ढीमर, वार्ड 12 अमलीपारा से मधु चंद्राकर, वार्ड 13 धनेली से पुरूषोत्तम वर्मा, वार्ड 14 सोनेसरार से जयंती हरि ढांढेरकर, वार्ड 15 अमलीडीह से शत्रुघन घृतलहरे, वार्ड 16 दाऊचाैरा-1 से मनराखन देवांगन, वार्ड 17 दाऊचौरा-2 से भाग्यश्री नामदेव, वार्ड 18 अम्बेडकर वार्ड से अब्दुल रज्जाक खान, वार्ड 19 टिकरापारा से महेश यादव, वार्ड 20 सिविल लाईन से दिलीप लहरे के नाम शामिल किए गए है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!