कोंडागांव

नाबालिग के साथ दैहिक शोषण के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

इस प्रकरण में शासन की ओर हेमंत गोस्वामी, विषेष लोक अभियोजक ने पैरवी की । प्रकरण के संबंध में विषेष लोक अभियोजक हेंमत गोस्वामी ने बताया कि प्रार्थिया सुश्री सरिता बंजारी, बाल संरक्षण अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग, नारायणपुर ने 28 जून 2018 को थाना नारायणपुर में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि पीडिता के साथ आरोपी शंकर द्वारा वर्ष 2015-16 के मध्य फरवरी माह में जो कि मेला में रिंग दुकान लगाने आया था। जिसने एक सप्ताह तक पीडिता के साथ बलात्कार किया एवं घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया, प्रार्थिया के लिखित रिपोर्ट के आधार पर तामेष्वर यादव उर्फ शंकर के विरूद्ध धारा 376, 506 भादवि एवं पाॅक्सो एक्ट की धारा 06 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान आरोपी तामेष्वर यादव उर्फ शंकर के द्वारा अपराध घटित करना कबूल करने पर उसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया । प्रकरण कि संपूर्ण विवेचना पश्चात् अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।कोण्डागांव जिले के अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी कोण्डागंाव के न्यायाधीश शान्तनु कुमार देषलहरे ने प्रकरण का विचारण कर प्रकरण के तथ्य एवं परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए अभियुक्त तामेष्वर उर्फ शंकर यादव को धारा 42 लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 में प्रावधानित आनुकल्पिक दण्ड की व्यवस्था अनुसार धारा 376 भादवि एवं धारा 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 में से धारा 6 लैंगिक अपराधों से बालाकें का संरक्षण अधिनियम 2012 में दिये गये दण्ड की मात्रा धारा 376 भा.द.सं. से गुरूत्तर होने के कारण आरोपी को धारा 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत आजीवन कारावास एवं 100000/-(एक लाख) रू0 अर्थदण्ड तथा धारा 506 भा.दं0वि0 में 03 वर्ष के सश्रम करावास की सजा और 1000/- रूपये के अर्थदण्ड अर्थदण्ड की राशि अदा नहीं होने के व्यतिक्रम पर क्रमषः 03 वर्ष, 6 माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास पृथक से भुगतने का आदेष पारित किया गया है ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!