कोंडागांवछत्तीसगढ

इंदिरा गांधी साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द पुरस्कार के लिए अंतिम तिथि 14 अक्टूबर तक

पुरस्कार की घोषणा 19 नवंबर को स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर होगी।

कोंडागांव न्यूज़ प्रदेश में साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, व्यक्तियों या अशासकीय संस्थाओं को राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। पात्र व्यक्ति एवं संस्थाएं के लिये आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2021 तय की गयी हैं। प्रविष्टि के लिए संबंधित व्यक्ति या संस्था को स्वयं का पूरा नाम, परिचय और पता सहित सांप्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द्र के क्षेत्र में किए गए कामों का सप्रमाण विवरण भी प्रस्तुत करना होगा।

साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ाने में किया हो उल्लेखनीय कार्य

यह पुरस्कार ऐसे व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है जिन्होंने साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ाने तथा साम्प्रदायिक उपद्रव की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये हों। प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के रूप में यह पुरस्कार शासकीय सेवकों, अशासकीय संस्था एवं कार्यकर्ता को अलग-अलग दिए जाएंगे।

प्रथम को 25 हजार व द्वितीय को मिलेगे 10 हजार रू

प्रथम पुरस्कार राज्य स्तर पर साम्प्रदायिक सौहार्द बढ़ाने तथा साम्प्रदायिक उपद्रव को रोकने के लिए प्रभावी एवं रचनात्मक कार्य करने वाले शासकीय सेवको एवं अशासकीय संस्थाओं या कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाएगा जिन्होंने घटनास्थल पर साम्प्रदायिक उपद्रव को रोकने या सद्भावना बढ़ाने के लिए कार्य किया हो। शासकीय सेवकों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के तहत पदक एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसी प्रकार अशासकीय संस्थाओं या कार्यकर्ताओं को प्रथम पुरस्कार के तहत पच्चीस हजार रुपये के साथ पदक एवं प्रशस्ति पत्र और द्वितीय पुरस्कार के अंतर्गत दस हजार रुपये तथा पदक एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। प्राप्त प्रविष्टियों का परीक्षण एवं प्रमाणीकरण कर पुरस्कार की घोषणा 19 नवंबर को स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!