कोंडागांवछत्तीसगढ

जिप अध्यक्ष देवचंद ने तीन दिव्यांगजनों को प्रदान की बैटरी चलित ट्रायसाईकल, दिव्यांगों ने जताया हर्ष

कोंडागांव न्यूज़ जिले के दिव्यांगजनों को समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किये जाते हैं। जिसके तहत् आज मंगलवार को जिले के माकड़ी विकासखण्ड के तीन हितग्राहियों को जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम द्वारा बैटरी चलित ट्रायसाईकल प्रदान की गई। समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा हितग्राहियों से बात कर उनके व्यवसाय एवं कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही उन्हें प्रेरित भी किया। इन दिव्यांगों को साथ ही हेलमेट भी दिये गयें।

इनको मिली बैट्ररी वाली ट्राईसाईकिल

इस अवसर पर माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम जोंदरा निवासी अमिता मरकाम, संतलाल, सोनाबेड़ा निवासी जगन्नाथ को मोटराइज्ड ट्रायसाईकल प्रदान किया गया। सभी हितग्राहियों द्वारा ट्रायसाईकल के साथ सुरक्षा के लिए हेल्मेट मिलने पर हर्ष जताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे अब अपने रोजमर्रा के कार्यो को सहूलियत के साथ सम्पन्न कर सकेगें।

ललिता लकड़ा, उप संचालक समाज कल्याण

80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले हितग्राहियों को बैटरी चलित ट्रायसाईकल प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त 80 प्रतिशत से कम दिव्यांगता पर ट्रायसाईकल प्रदान किये जाते हैं। इसके अलावा अन्य प्रकार के दिव्यांगताओं पर भी सहायक उपकरण विभाग द्वारा प्रदान किये जाते हैं।यह क्रम जिले में सतत जारी है। हमारा विभाग दिव्यागों का सर्वे करता है और जरूरत के मुताबिक सरकारी योजना का लाभ दिलाने में मदद करता है।

अगला खबर – सरगुजा जिले में पढ़ाने के बजाए कर रहे स्कूल के शौचालयों की सफाई

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!