राजनांदगांवछत्तीसगढ

मजदूर का शव मिला शिवनाथ नदी में तीन दिन से लापता था

राजनांदगांव न्यूज़ सुरगी इलाके के ढोडिया गांव के एक ईंटभट्ठा के कामगार व्यक्ति का शव शिवनाथ नदी में एक सब्जी बाड़ी के पीछे फंसे हुए हालत में मिला। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय के घनाराम निषाद रविवार से ईंट भट्ठे में काम करने के लिए घर से निकला था। तीन दिन तक वापस नहीं आने के बाद परिजनों ने उसकी खोजीबन शुरू की। नदी किनारे स्थित गांव के एक सब्जी बाड़ी के पीछे मंगलवार सुबह उसका शव ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक कई बार बिना बताए घर नहीं आता था। इसी आधार पर परिजनों ने उसके संबंध में जानकारी नहीं ली। यह भी बताया जा रहा है कि नदी के दूसरे किनारे में स्थित ईंट भट्ठे में वह दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। नदी पार कर वह आना-जाना करता था। माना जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से नदी के जलस्तर बढऩे के दौरान संभवत: मृतक गहरे पानी में चला गया, जिसके चलते उसकी जान चली गई। सुरगी पुलिस चौकी प्रभारी शक्ति सिंह ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि शिनाख्ती के बाद शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली जा रही 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!