कोरबाक्राइमछत्तीसगढ

कोरबा : 30 लाख रुपए लोन के लिए गवां दिए 97 लाख, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोरबा न्यूज़ धमाका /// जिले में 30 लाख लोन दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी करने का मामला सामने आया है.महेंद्र कुमार साहू ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था. उसी आवेदन के आधार पर आरोपियों ने फर्जी अधिकारी बनकर कॉल कर प्रार्थी से 97 लाख रुपए से अधिक की रकम की ठगी कर ली. ठगी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

महेंद्र कुमार साहू ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था. उसी के आधार पर जय किशन नामक व्यक्ति ने फर्जी अधिकारी बनकर कॉल किया. आरोपी ने कॉल करके 15 लाख रुपए लोन मंजूर हो जाने की जानकारी देकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 80 हजार रुपए की डिमांड की. जिसके बाद प्रार्थी ने रकम ट्रांसफर कर दिया. साथ ही रकम ट्रांसफर के नाम 70 हजार रुपए की मांग की थी. प्रार्थी बहकावे में आकर रकम ट्रांसफर करते गया.

इसके बाद अनिल दत्त नामक व्यक्ति ने फर्जी अधिकारी बनकर दूसरे मोबाइल से फोन कर 5% जीएसटी और एनओसी के लिए 29 हजार 432 रुपए जमा करने कहा. जिसके बाद प्रार्थी को शंका हुई और उसने लोन निरस्त करवा दिया. फिर सुनील ने प्रार्थी से फोन कर कहा कि आपका लोन 30 लाख रुपए मंजूर हो गया है. जिसे ले लीजिए नहीं तो आपने अभी तक जितना पैसा दिया है वापस नहीं होगा. प्रार्थी महेंद्र इनकी बातों में आकर अलग-अलग किस्तों में 97 लाख 29 हजार 256 रुपए अलग-अलग खातों में जमा करवा दिए.

जब प्रार्थी को लोन की रकम नहीं मिली तो उसे शंका हुई तो उसने दर्री थाने में मामला दर्ज करवाया. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच के आदेश दिए. जांच में जुटी पुलिस की टीम को जानकारी मिली कि दोनों आरोपी दिल्ली में हैं. जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी नितिन कुमार और विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!