कोरबाछत्तीसगढ

कोरबा : कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत , 1 गंभीर

कोरबा न्यूज़ धमाका /// दिवाली रात को एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हुई है। जबकि दूसरा युवक बुरी तरह घायल हुआ है। हादसा अनियंत्रित कार के बाइक सवारों को टक्कर मारने के चलते हुआ है। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला है।पदमराज सिंह ठाकुर(42) और चिंकी डिहोलिया(22) दिवाली की रात को अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। दोनों दिवाली मनाकर वापस लौट रहे थे कि अचानक रात 11 बजे डेंगू नाला पुल सतनाम नगर के पास सामने से आई कार ने दोनों को टक्कर मार दी।

जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। कार चालक मौके से कार छोड़कर ही भाग निकला। इधर, आस-पास के लोगों ने ही पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात करीब 1 बजे पदमराज सिंह ठाकुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि दोनों घायल के पैर बुरी तरह फैक्चर हुए हैं। पदमराज के शरीर से काफी खून भी बह गया था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। दूसरे घायल चिंकी का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!