
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका ///सरकार ने खाद्य तेलों की कीमतों में कुछ कटौती की है 31 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच देश में खाने-पीने के तेल की कीमतों में ₹7 से ₹20 तक की गिरावट दर्ज हुई है. सरसों तेल भी दिल्ली में पिछले 4 दिनों में ₹6 तक सस्ता हुआ है. सरसों की बुवाई इस साल 12 से 15% तक बढ़ी है. जब यह फसल मार्च में बाजार में पहुंचेगी तो कीमतें और घटेगी. भारत खाने-पीने के तेल का 65 फ़ीसदी विदेशों से आयात करता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाने-पीने के तेल की कीमतों में उथल-पुथल का असर हमारे बाजार पर भी पड़ा है.
