नई दिल्ली

सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के एग्जाम को लेकर लिया बड़ा फैसला, जारी किए नए दिशानिर्देश

CBSE भारत और विदेशों में सभी संबद्ध स्कूलों में डेट शीट तय करके निम्नलिखित विषयों की परीक्षा आयोजित करेगा. इस बार 17 नवंबर से 10वीं क्लास की और 16 नवंबर से 12वीं क्लास की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी.

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// माध्यमिक शिक्षा परिषद् (CBSE) ने 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाओं को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी की हैं. सीबीएसई 12वीं क्लास में 114 विषयों की परीक्षा कराएगा तो वहीं 10वीं क्लास में 75 विषयों की परीक्षा कराएगा. शुक्रवार को CBSE ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि इन एग्जाम को पूरा कराने में 45-50 दिनों का समय लगेगा. कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इस बार सीबीएसई की तरफ से 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कई बदलाव किए गए हैं. 

कितने विषयों की होगी परीक्षा

CBSE क्लास 10 में कुल 75 विषय और क्लास 12 में 114 विषय ऑफर करता है. बोर्ड का मानना है कि इतने ज्यादा विषयों के एग्जाम को कराने में 45 से 50 दिन का समय लगता है. इसलिए स्टूडेंट्स की पढ़ाई के समय का नुकसान रोकने के लिए बोर्ड कई विषयों की परीक्षा ग्रुप वाइज लेगा. सिर्फ प्रमुख विषयों की परीक्षा नियमित रूप से ली जाएगी. 

क्लास 10 के मुख्य विषय – हिन्दी कोर्स ए, मैथ्स स्टैंडर्ड, होम साइंस, हिन्दी कोर्स बी, साइंस, सोशल साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन्स, इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर, मैथ्स बेसिक.

क्लास 12 के मुख्य विषय – हिन्दी इलेक्टिव, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्रफी, इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, मैथ्स, फीजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, फिजिकल एजुकेशन, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी, होम साइंस, इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस (न्यू), कंप्यूटर साइंस (न्यू), इंग्लिश कोर, हिन्दी कोर.

CBSE फॉर्मेट में हुए बदलाव

इस बार CBSE की परीक्षाएं 2 बार में कराई जाएंगी. इन परीक्षाओं का पहला टर्म नवंबर- दिसंबर 2021 में होना है तो वहीं दूसरा टर्म मार्च- अप्रैल 2022 में होना है. दोनों टर्म की परीक्षाओं में 50-50 % सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे. लेकिन रिजल्ट दोनों परीक्षाओं के अंकों को मिलाकर जारी किया जाएगा

इस बार टर्म-1 की परीक्षा 90 मिनट की आयोजित की जाएगी जोकि MCQ आधारित होगी. छात्रों को अपने जवाब को OMR सीट पर भरना होगा. वहीं, टर्म-2 की परीक्षा 2 घंटे की होगी. इसमें डिस्‍क्र‍िप्‍ट‍िव सवाल होंगे. टर्म 2 का प्रश्‍न पत्र अलग फॉर्मेट में होगा. हालांकि टर्म-2 में कुछ शॉर्ट और लॉन्‍ग दोनों तरह के सवाल हो सकते हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!