कोंडागांवछत्तीसगढ

कोंडागांव पुलिस प्रशासन ने त्यौहारों के मददेनजर ने ली शांति समिति की बैठक

कोंडागांव न्यूज़ धमाका /// मीटिंग के दौरान एसडीओपी कोंडागांव व तहलीलदार ने दी आगामी त्यौहारों के मद्देनजर गणमान्य नागरिकों से किया गया राय मसविरा। निधार्रित तिथि में दुर्गा प्रतिमाओं का विसजर्न करने व निधार्रित आवाज में डीजे चलाने की दी गयी समझाईष। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर पुलिस को सूचना देने का किया आग्रह।


पुलिस अधीक्षक कोंडागांव सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार , एवं अति. पुलिस अधीक्षक कोंडागांव राहुल देव शर्मा व अति पुलिस अधीक्षक आॅप्स कोंडागांव शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में कोंडागांव पुलिस एवं प्रशासन ने कोंडागांव के रेस्ट हाउस में शांति समिति की बैठक ली। बैठक में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोंडागांव निमितेष सिंह, कोंडागांव नायब तहसीलदार वीरेंद्र श्याम ने शांति समिति को संबोधित किया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर पटेल, नगर के वार्ड पार्षद गण, व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाये सभी त्यौहार

बैठक में पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा आगामी त्यौहार दुगाष्र्टमी, दशहरा, दीपावली, ईद को शांतिपूर्ण मनाने की समझाईष दी गयी। साथ ही दुर्गा समितियों को दुर्गा प्रतिमाओं के विसजर्न निधार्रित तिथि को करने, विसजर्न के दौरान डीजे की आवाज निधार्रित सीमा में रखने को कहा गया है। जिसके लिये पृथक से दुर्गा समितियों व डीजे संचालकों की मीटिंग ली जायेगी। नगर में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर पुलिस को सूचना देने निर्देशित किया गया।

लिये गये ये अहम निर्णय

शांति समिति के बैठक में सभी सर्राफा एवं अन्य व्यापारिक संस्थाओं के संचालकों से आग्रह किया गया कि अपने संस्थाओं को सुरक्षित रखने एवं सतत निगरानी के लिए सीसीटीव्ही कैमरा अवष्य लगावें। अपने व्यापारिक कार्य करने वाले कमर्चारियों की जानकारी थाने में दर्ज करावें। मकान मालिक किरायेदारों की सूचना निधार्रित फार्म में भरकर आवष्यक रूप से थाने में जमा करावें। मकान एवं दुकानों को बंद करके अधिक दिनों तक बाहर जाने की स्थिति में इसकी जानकारी थाने में दे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!