कोंडागांवछत्तीसगढ

एसपी कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में किया गया सभांगस्तरीय पुलिस व्हालीबाल टीम का चयन, चयनित पुलिस जवान राजधानी दिखायेगें कमाल

बीजापुर, जगदलपुर, काकेंर, कोण्डागांव से किया गया 13 खिलाडियों का चयन।

चयनित खिलाड़ियों को राजधानी रायपुर। राज्यस्तरीय पुलिस खेल में शामिल होने रवाना किया गया

कोंडागांव न्यूज़ धमाका /// इस वर्ष राजधानी रायपुर में राज्यस्तरीय पुलिस खेल का आयोजन किया जा रहा हैं, । इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर संभाग सुंदरराज पी द्वारा सिद्वार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव को संभाग स्तरीय व्हालीबाल टीम के चयन के लिए निर्देशित किया गया था। कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता एवं शोभराज अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, एसआर मरकाम जिला खेल अधिकारी कोण्डागांव, किरण नाग व्हालीबाल विशेषज्ञ हायर सेकंड्री स्कूल बुनागांव की सदस्यता में कमेटी का गठन किया।

चुने गये 13 उम्दा व्हालीवाल खिलाडी

उक्त कमेटी के समक्ष आज रक्षित केन्द्र कोण्डागांव में जिला बीजापुर, जगदलपुर, कांकेर, कोण्डागांव की टीम का मैच कराया गया । जिसमें बस्तर संभाग क टीम के लिए खिलाड़ियो के व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर कुल 13 खिलाड़ियो का चयन किया गया। जिसकी सूचना पुलिस महानिरीक्षक बस्तर संभाग को दी गई।
खिलाडी पुलिस जवान हुये रायपुर के लिये रवाना – उक्त चयनित खिलाड़ियों को आगामी खेल में शामिल होने रायपुर के लिये रवाना किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान उपरोक्तानुसार चयन समिति के अध्यक्ष, सदस्य, के अतिरिक्त राहुलदेव शर्मा अति पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, रमेश चंद्रा रक्षित निरीक्षक कोण्डागांव एवं अन्य पुलिस कर्मी व दर्शक उपस्थित रहें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!