बिलासपुरछत्तीसगढ

चलती ट्रेन में आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान,हीराकुंड एक्सप्रेस में गांजा के साथ दो महिलाए गिरफ्तार

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान विशाखापत्त्नम – अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस से दो महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जीआरपी ने आरोपित महिलाओं के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। रेल सुरक्षा बल द्वारा रेलवे बोर्ड के आदेश पर आपरेशन नारकोस अभियान चलाया जा रहा है।

यह जांच बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत अनूपपुर, शहडोल, अंबिकापुर, बिलासपुर, रायगढ़ सभी जगहों पर आरपीएफ की टीम द्वारा की जा रही है। इस दौरान शासकीय रेलवे पुलिस की मदद भी ली जा रही है।

अनूपपुर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी एव सीआइबी अनूपपुर प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली 20807 विशाखापत्तनम – अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस के एस-2 कोच के सीटी 14, 15 पर दो महिलाएं यात्रा कर रही है। जिनके पास मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है। सूचना पर उप निरीक्षक बिषन सिंह महिला आरक्षक अर्चना के बैस एवं सीआइबी की टीम कोच में पहुंची। ट्रेन अनूपपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर आकर खड़ी हुई।

इस बीच कोच की जांच की गई, लेकिन कोच में दोनों महिलाएं नहीं मिली। इस पर शहडोल स्टेशन को सूचना दी गई। वहां भी ट्रेन में जांच के दौरा संदिग्ध महिलाएं नजर नहीं आईं। हालांकि ट्रेन रवाना होने के बाद स्टेशन की जांच की गई तो बुढार छोर की तरफ दो महिलाएं नजर आई। जिनसे पूछताछ करने में एक ने अपना गणेशी गोस्वामी निवासी बिलपुरा रोड जिला जबलपुर व दूसरे ने अपना नाम संध्या लुईस उर्फ लाली जेम्स जिला जबलपुर बताया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!