जगदलपुरछत्तीसगढ

जगदलपुर : चोरी की 16 बाइक के साथ , 3 गिरफ्तार

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// बुधवार को बस्तर पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चोरों के पास से चोरी की 16 बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों चोर जिले के केवल ग्रामीण क्षेत्रों से ही बाइक की चोरी किया करते थे। इनमें से एक को बाइक रिपेयरिंग का काम आता था। बाइक के लॉक को आसानी से तोड़ता था।

जिसके बाद बाइक आसानी से चुरा कर रफू चक्कर हो जाते थे। चोरी की गई बाइक को ग्राहक की तलाश कर ओने-पोने दामों में बेचा करते थे। वहीं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने परपा थाना इलाके से तीनों की गिरफ्तारी की है। जिन्हें जेल भी भेज दिया गया है

ALSO READ : एके-47 राइफल से जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों में जिले के अलग-अलग थाना में बाइक चोरी की लगातार FIR दर्ज हो रही थी। ज्यादातर बाइक की चोरी पामेला, एरंडवाल, कोडेनार, बडे आरापुर, सालेपाल, राजूर, नयानार समेत आस-पास के अंदरूनी गांवों से हुई थी। बाइक मालिकों की FIR के बाद अफसरों ने सभी थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी होने की डिटेल मंगवाईं। जिनमें पिछले 3 से 4 महीने में दर्जनों FIR दर्ज की गई थी।

जिसके बाद पुलिस बाइक चोर गिरोह को पकड़ने के लिए एक्शन मोड़ में आई। वहीं बुधवार को मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली कि परपा इलाके में कुछ सन्दिग्ध लोगों को अलग-अलग बाइकों में यहां-वहां घूमते हुए देखा गया है।सूचना मिलते ही संदेह के आधार पर देवदास कश्यप (30), लछिन्द कश्यप (35) और संपत नाग (27) को पकड़ा गया। इन तीनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। तीनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस को चोरी की गई बाइक को जिन अलग-अलग जगहों पर रखे थे उन ठिकानों तक पहुंचाया। जहां से देवदास कश्यप के पास से लगभग 8 बाइक, लछिन्दर के पास से 6 और संपत के ठिकाने से कुल 2 बाइक बरामद की गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!