
खैरागढ़ न्यूज़ धमाका ///आज इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में नाट्य विभाग के ‘रंगमंडल का उद्घाटन समारोह’ 10 जनवरी 2022 को रखा गया है। कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर नवगठित रंगमंडल द्वारा मुंशी प्रेमचंद लिखित नाटक ‘बड़े भाई साहब’ का मंचन किया जाएगा।
साथ ही, विश्वविद्यालय के भरतनाट्यम विभाग द्वारा ‘अरपा पैरी के धार’ गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर आज कुलपति पद्मश्री ममता (मोक्षदा) चंद्राकर ने अधिकारियों की बैठक ली। कोविड-19 को देखते हुए मात्र विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य ही कार्यक्रम में भाग लेंगे। कुलपति के द्वारा निर्देशित किया गया है कि पूरे आयोजन की तैयारियों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।



