नई दिल्लीदेश

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 86 हजार से अधिक केस दर्ज

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// देश में कोविड-19 के दैनिक मामलों में गिरावट और उछाल का सिलसिला जारी है। बुधवार के मुकाबले आज देश में कोविड-19 के मामलों में मामूली बढ़त देखी गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 2,86,384 नये केस दर्ज किए गए हैं और 573 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक दिन में 3,06,357 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसी के साथ कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,76,77,328 हो गई है।

जिस तेजी के साथ देश में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं, उसी तेजी से एक्टिव केसों में भी इजाफा हो रहा है। देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 22,02,472 हो गई है, जिसका प्रतिशत 5.46 हो गया है। इन सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। इसी के साथ पॉजिटिविटी रेट 19.59 प्रतिशत हो गया है। अगर देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की बात की जाए तो, एक दिन 573 लोगों की मौत बाद ये आंकड़ा 4,91,700 हो गया है।

देश में कोरोना से जंग जीतने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में 1,63,84,39,207 लोगों को कोरोना वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!