छतीसगढ़रायपुर

ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा : गर्लफ्रेंड के चक्कर में दोस्तों ने की दोस्त की हत्या, बोरी में भरकर खदान में फेंकी थी लाश

रायपुर न्यूज धमाका – ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। एक लड़की के विवाद में दो दोस्तों ने अपने ही बचपन के दोस्त की बेरहमी से हत्या की थी। घटना राखी थाना क्षेत्र की है, जहां बेंद्री गांव के पास पत्थर खदान में पानी की डबरी में एक बोरी में युवक की लाश तैरती मिली थी।

24 जुलाई की शाम जब FSL और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि शव 3 से 4 दिन पुराना है। लाश बुरी तरह सड़ चुकी थी और सिर व गले पर गहरे घाव थे।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान दिनेश मानिकपुरी (20), निवासी कायाबांधा के रूप में हुई। दिनेश के घर और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि उसे आखिरी बार दो दोस्तों साहेब दास मानिकपुरी (19) और सोहन उर्फ पिंटू कंडरा (25) के साथ देखा गया था।

शक के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पहले तो वो गुमराह करते रहे, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।

24 जुलाई को दोनों आरोपी दिनेश को घर से बुलाकर स्कूटी से खदान के पास ले गए। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान गांव की एक लड़की को लेकर बहस हो गई। गुस्से में आकर साहेब और सोहन ने दिनेश के गले और पेट में चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर लाश को बोरी में भरकर खदान में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!