छतीसगढ़रायपुर

IIIT रायपुर में छात्र ने AI से बनाई 36 छात्राओं की अश्लील फोटो, प्रबंधन ने आरोपी को किया सस्पेंड

रायपुर न्यूज धमाका – नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में एक गंभीर मामला सामने आया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के एक छात्र ने AI की मदद से 36 छात्राओं की अश्लील फोटो बनाई। जांच में उसके लैपटॉप और मोबाइल में लगभग 1000 अश्लील फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं।

छात्राओं को जब इस मामले की जानकारी हुई, उन्होंने तुरंत कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की। इसके बाद प्रबंधन ने आरोपी छात्र के कमरे की तलाशी ली और उसके फोन, लैपटॉप और पेनड्राइव जब्त किए। प्रारंभिक जांच में छात्राओं की शिकायतें सही पाई गई हैं।

कॉलेज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला स्टाफ की एक कमेटी गठित की है, जो तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी गहन जांच कर रही है। साथ ही, IIIT प्रबंधन ने आरोपी छात्र को तत्काल निलंबित कर दिया और उसके परिजनों को बुलाकर उसे कॉलेज छोड़ने के निर्देश दिए।

हालांकि, छात्राओं का आरोप है कि प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि उनकी निजी फोटो को AI टूल्स की मदद से अश्लील बनाया गया है और आरोपी ने कई फेक फोटो और वीडियो तैयार किए हैं। छात्राओं का कहना है कि यह उनके सम्मान को ठेस पहुँचाने वाला मामला है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!