दंतेवाडाछत्तीसगढ

दंतेवाडा में 10 लोगों ने मिलकर दंपती को मारा था , डबल मर्डर का राज खुला

आरोपियों ने गांव के डबरी के पास कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर पति-पत्नी की हत्या की थी

दंतेवाडा न्यूज़ धमाका /// मुरकी गांव के दंपती की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है।17 अक्टूबर को रामा ओयाम (55) और उसकी पत्नी मासे ओयाम (45) का शव गांव के एक डबरी के पास मिला था। परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस बीच 24 अक्टूबर को पुलिस को पता चला कि रामा का गांव के लोगों से ही विवाद हुआ था। इसके बाद ही उसकी और उसकी पत्नी की हत्या हुई है।पुलिस ने गांव के 10 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि 16 अक्टूबर को गांव में नवाखाई त्योहार मनाया जा रहा था। उस दौरान गांव के लोग नाच, गाना में व्यस्त थे। सभी नाचते-गाते राम ओयाम के घर गए थे। तभी रामा ने ग्रामीणों को टंगिया लेकर मारने के लिए दौड़ाया था।

आरोपियों ने 17 अक्टूबर को वारदात को उस वक्त अंजाम दिया था, जब रामा ओयाम और उसकी पत्नी मासे गांव से पटेलपारा की ओर जा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे वहां पर पहले से ही मौजूद थे। मौका लगते ही सभी ने मिलकर पहले रामा की हत्या की। उसकी बीवी भी साथ थी इसलिए उसे भी मार डाला था। सभी ने मिलकर पहले दोनों पर टंगिया से वार किया था। फिर चाकू से गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी थी।दंपती की हत्या में मुरकी के रहने वाले सोमारू मंडावी, रमेश मंडावी, सुरेश ओयाम, लक्ष्मण ओयाम, सुखनाथ कोहरामी, फागु कोर्राम, जयराम मुचाकी, पांडू उर्फ माहरु, सुखराम मिडियामी व जोगा शामिल थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!