छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में रेलवे कर्मी की पत्नी ने फेसबुक लाइव आकर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या,मृतका महिला ने कई लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फांसी लगाने से पहले महिला ने फेसबुक पोस्ट कर कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। पोस्ट में लिखा है कि, महिला ने छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होकर आत्महत्या करने करने जा रही हूं। फेसबुक पोस्ट को देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

दरअसल यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतका महिला का नाम प्रियंका सिंह है, वह मैग्नेटो मॉल के बाजू में सांई दरबार के बाजू वाली गली में रहती थी। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 12 बजे महिला ने फेसबुक पर लाइव आकर उसने फांसी लगा ली। फेसबुक में महिला ने कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसी ने पोस्ट देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। 

सूचना पर पुलिस महिला प्रियंका सिंह के घर पहुंची तब घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा खुलवाने के लिए मशक्कत कर रही थी। तभी महिला का रेलवे कर्मी पति ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचा। दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटक रहा था। महिला ने जब फांसी लगाई तब महिला की 20 साल की बेटी भी घर के अंदर थी। पुलिस दरवाजा खटखटा रही थी तब महिला की बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। इस बात से पुलिस कर्मियों को पहले लगा था कि महिला घर में अकेली है। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस अंदर गई और तुरंत महिला को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

प्रियंका सिंह ने मौत से पहले फेसबुक पोस्ट में बताया कि, मैं प्रियंका सिंह आत्महत्या कर रही हूं। मेरे मौत की जिम्मेदार पप्पू यादव निवासी श्रीकांत वर्मा मार्ग, नागू राव, मेरे पड़ोसी, डॉक्टर अजीत मिश्रा समर्पण क्लिनिक, हाईकोर्ट एडवोकेट दीप्ति शुक्ला, अनिल शुक्ला साई दरबार का पंडित, पंडित का बेटा,विवेक अग्रवाल और विक्की अग्रवाल श्री राम ज्वेलर्स का मालिक, नागू राव की पत्नी, पप्पू यादव की पत्नी सभी है। इन सभी की छेड़खानी और गुंडागर्दी से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रही हूं।

मृतका ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि, पप्पू यादव उनसे लगातार 4 सालों से छेड़छाड़ कर रहा है। जिसके चलते पिछले 3 साल से वह सो नहीं पाई है। पप्पू यादव की हरकत में बाकी सभी लोग साथ देते हैं। यह सभी नागू राव की छत पर आकर अपने कपड़े उतारकर उसे अश्लील इशारे किया करता था। महिला के अनुसार पिछले 26 फरवरी को इन्हीं लोगों ने बिजली ऑफिस के कुछ कर्मचारियों के साथ मिली भगत कर उनको और उनकी बेटियों को घर पर जलाने की कोशिश की थी। साथ ही लिखा की पप्पू यादव और उसके साथी रोजाना उसके घर पर पत्थर मारते थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!