जगदलपुरछत्तीसगढ

जगदलपुर : सिलेंडर भरा नहीं मिला तो खाली उठा ले भागे चोर , अब चोर पुलिस के गिरफ्त में

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// एक गैस एजेंसी के गोदाम से 12 नवंबर की रात 5 खाली सिलेंडर की चोरी हुई थी। जिसकी सूचना बोधगाट थाना में भी दी गई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। वहीं पुलिस को एक खबरी से पता चला कि जगदलपुर के संतोषी वार्ड और इंदिरा वार्ड में कोई संदिग्ध व्यक्ति के घर पर भारी संख्या में सिलेंडर रखा हुआ है। इसी सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था।

इस गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस ने 2 संदिग्ध लोगों को पकड़ा लिया है। जिन्होंने अपना नाम 26 वर्षीय अजय अधिकारी और 45 वर्षीय शीतल धीर बताया। उनसे पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इन्होंने पुलिस को बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गैस सिलेंडर की चोरी किए थे। ये भरे हुए सिलेंडर को चुराना चाहते थे लेकिन इनके हाथ खाली सिलेंडर ही लगे। बोधघाट थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि, गैस सिलेंडर चोरी करने वाले गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!