छतीसगढ़राजनांदगांव

सरपंच चुनाव में पत्नी को मिली हार, गम में पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

राजनांदगांव न्यूज धमाका –  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब दुखद घटनाएं भी सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से आया है। यहां एक युवक ने पत्नी के सरपंच चुनाव में हार मिलने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश गांव के बीच चौराहे पर पेड़ पर झूलते हुए मिली। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

यह मामला राजनांदगांव के मोखली गांव का है। बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आखिरी चरण का मतदान 23 फरवरी को पूरा हुआ। इसके बाद परिणाम सामने आए, जिसमें सरपंच प्रत्याशी रही महिला को हार का सामना करना पड़ा। इधर जीत की उम्मीद लगाए बैठे पति छबिलाल साहू को हार पर गहरा सदमा लगा। इस गम को सहन नहीं कर पाए और फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी लाश गांव के बीच चौराहे पर फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिला।

सूचना पर पुलिस ने युवक के शव को बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक छबिलाल सरपंच चुनाव में पत्नी को मिली हार के बाद से परेशान था, जिसके बाद आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!