कोरबाछत्तीसगढ

पत्नी की इज्जत बचाने बदमाशो से भीड़ गया पति

कोरबा न्यूज़ धमाका /// जिले के पसान थाना क्षेत्र में एक पति ने में अपनी पत्नी की इज्जत बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किये बिना बदमाशों से भीड़ गया। बदमाश उसके घर में घुस गए थे और उसके पत्नी से छेड़छाड़ कर रहे थे। तभी उसकी चीख पुकार सुनकर युवक मौके पर पहुंच गया। ये देखकर बदमाशों ने उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा और भाग निकले हैं।

ALSO READ : चोर जमीन के दस्तावेज के साथ एलईडी टीवी किया पार

जानकारी के मुताबिक अड्सरा निवासी समलाल मरकाम(23) का ससुराल रानीमार में है। पिछले दिनों उसके ससुराल में शादी थी। इसलिए वह अपनी बच्चे और पत्नी को लेकर ससुराल आया था। शादी होने के बाद भी वह ससुराल में रुका था। इसी दौरान 10 फरवरी को ये घटना हुई है।

10 फरवरी के शाम के वक्त उसके ससुराल के सभी लोग बाहर गए हुए थे। उस दौरान घर में केवल समलाल और उसकी पत्नी थे। समलाल ने बताया कि उस दिन शाम के वक्त उसकी पत्नी खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। वो खुद घर के दूसरे तरफ में था। इसी दौरान गांव के ही पोया राम, राधे अपने साथियों के साथ घर में घुस गया और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगे।

वो लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही उसकी पत्नी ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। ये सुनकर मैं तुरंत मौके पर गया और उन्हें भगाने लगा। तभी उन्होंने मेरे साथ मारपीट की है। लात-घूंसों से उसे जमकर पीटा गया है। जिसके चलते वह घायल हो गया था। उसके शरीर में काफी छोटें आई हैं।घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए

जब समलाल के ससुराल के लोग घर आए तब दोनों पति-पत्नी ने मामले की जानकारी उन्हें दी। अब रविवार को पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना ही कि चूंकि मामला महिला से जुड़ा है। इसलिए पहले महिला से पूछताछ की जाएगी। फिर इस मामले में छेड़छाड़ की धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया जाएगा।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!