छतीसगढ़रायपुर

रायपुर: गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

CG News : गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काम कर रहे 1 कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में शुक्रवार रात एक गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त अंदर काम कर रहे एक कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

काम के दौरान फैक्ट्री में फंसा कर्मचारी

हादसा कोटेश्वर स्थित गद्दा निर्माण फैक्ट्री में हुआ। मृतक की पहचान त्रिलोचन ध्रुव (निवासी – मगरलोड, जिला धमतरी) के रूप में हुई है। घटना के समय वह फैक्ट्री में अकेला मौजूद था और काम कर रहा था। अचानक फैक्ट्री में आग लग गई और वह अंदर ही फंस गया।

दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

आग इतनी भयावह थी कि चार दमकल वाहनों को मौके पर बुलाना पड़ा। घंटों की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक त्रिलोचन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उसका शव बुरी तरह जल चुका था।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जले हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है और शॉर्ट सर्किट को संभावित वजह माना जा रहा है।


स्थानीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय निवासियों ने फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि फैक्ट्री में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं थे, जिससे हादसा और भी घातक बन गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!