दुर्गछत्तीसगढ

मंच पर सारे अतिमहत्वपूर्ण अतिथि,अग्रणी महिलाओं का सम्मान किया

दुर्ग,न्यूज़ धमाका:-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन इस बार जिले में खास तरह से हुआ। मंच पर सारे अतिमहत्वपूर्ण अतिथि महिलाएं ही थीं। इन्होंने जिले में काम कर रही अग्रणी महिलाओं का सम्मान भी किया।

आमंत्रित अतिथियों में विधायक अरुण वोरा की धर्मपत्नी मंजू वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल की पत्नी श्वेता बाकलीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव, एडीशनल कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पद्मिनी भोई, एमआइसी सदस्य जमुना साहू, कन्या ढीमर, संगीता बघेल, प्रीति मिश्रा, कल्पना देशमुख शामिल थे।

कार्यक्रम को संबोधित मंजू वोरा ने कहा कि आज की महिलाएं बहुत जागरूक हैं और पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। फिर भी महिलाओं को अधिक मजबूत होने की जरूरत है।

इसके लिए जरूरी हैं कि जो महिलाएं सशक्त हैं वे अन्य महिलाओं को आगे बढ़ाएं। श्वेता बाकलीवाल ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपना यश फैला रही हैं। एडीएम नूपुर राशि पन्ना ने अपनी रूममेट का उदाहरण देते हुए बताया कि आईएएस की तैयारी के दौरान उनकी रूममेट एक साउथ

इंडियन लड़की थी। वहां दक्षिण भारत में गजरे के लिए फूलों को चुनने का काम बधो करते हैं क्योंकि फूल बड़े कोमल होते हैं। उनकी रूममेट बचपन में यही काम करती थी। जाहिर है कि उसके लिए रास्ता बड़ा कठिन रहा होगा लेकिन उसने इसे आसान किया और

आज आईएएस है। अपर कलेक्टर पदमनी भोई ने इस मौके पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी हर संभव मुकाम हासिल कर सकते हैं। कड़ी मेहनत करें और अपनी क्षमता पर भरोसा करें। जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र ने भी इस अवसर पर अपने अनुभव साझा किए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!