छतीसगढ़कोंडागांव

फोटोग्राफी का शौक पड़ा महंगा: कोंडागांव के जंगल में भालू ने किया हमला, दोस्तों ने बचाई जान

कोंडागांव न्यूज़ धमाका – छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के माकड़ी के जंगल में उस वक्‍त युवकों की जान पर बन आई, जब चार युवक अपने कैमरे के साथ प्रकृति की खूबसूरती कैद करने गए थे। यह घटना तब हुई जब ये युवक भिंभोरा के आसपास तस्वीरें खींच रहे थे।

छत्‍तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के माकड़ी के जंगल में फोटो खींचने गए युवकों पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। यह घटना सुबह 10 बजे के करीब की है, जब वे भिंभोरा के आसपास तस्वीरें ले रहे थे। हमले से घबराए युवकों को उनके साथी ने मौके पर पहुंचकर बचाया, जिससे उनकी जान बच गई। हमले में बालनाथ के हाथ में और सुबोध के घुटने एवं जांघ में चोटें आईं।

उन्हें तुरंत लुभा अस्पताल ले जाया गया, जहां वन विभाग को जानकारी दी। वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जानकारी डिवीजन को भेजा। माकड़ी के वन अफसर घायलों का हाल-चाल जानने और घटना की पूरी जानकारी लेने लुभा अस्पताल पहुंचे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माकड़ी के बीएमओ डॉक्टर दिवेश घरत ने बताया कि भालू के हमले युवकों को मामूली चोटें आई है। घायलों को जल्‍द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा साथ ही, उन्हें लुभा अस्पताल में दो दिन बाद ड्रेसिंग करवाने की सलाह दी गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!