छतीसगढ़कवर्धा

पत्थर पटककर पत्नी को मार डाला, फिर आरोपी पति ने ब्लेड से किया खुद पर हमला…

कवर्धा न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के कवर्धा में विवाद के बाद पति ने पत्नी की शील (पत्थर) पटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने ब्लेड से खुद के पेट को काट लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना 16 सितंबर रात की है। थाना कोतवाली क्षेत्र के गंगा नगर वार्ड नंबर 7 निवासी शंकर भट्ट (65) साल का रात में पारिवारिक कारण से पत्नी बिमला भट्ट के साथ लड़ाई झगड़ा हुए। मारपीट के दौरान आरोपी पति ने घर में रखे शील (पत्थर) से अपनी पत्नी के सिर पर पटक कर हत्या कर दिया।

घटना के बाद आरोपी ने स्वयं को ब्लेड से पेट में काट कर चोट पहुँचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरोपी को जिला अस्पताल रवाना किया गया। साथ ही FSL यूनिट मौके पर पहुंची और घटना स्थल को शील किया गया।

घटना स्थल और आसपास लोगो की आवाजाही बंद की गई है, पर्याप्त सुरक्षा बल लगाई गई है, आरोपी के ठीक हो जाने के बाद घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल, विस्तृत जांच जारी हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!