छतीसगढ़बिलासपुर

बेटे की मौत का गम सहन नहीं कर पाई मां, फांसी लगाकर दी जान

 बिलासपुर न्यूज़ धमाका – अज्ञेय नगर में रहने वाले एक परिवार में पिछले कुछ दिनों में दो मौतों से मातम छा गया है। अज्ञेय नगर में रहने वाली इंदिरा सपारे(64) अपने बेटे कृष्णा सपारे(34) के साथ रहती थी रविवार को कृष्णा किसी काम से मंगला चौक की ओर जा रहे थे। चौक के पास ही चक्कर आने के कारण वे बाइक से गिरकर बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल पहुंचाया।

वहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोमवार को पीएम कराया। सोमवार को ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। रात को महिला घर पर अकेली थी। उनकी एक बेटी शिकागो में रहती है।

भाई की मौत की सूचना पर वह अपनी मां से मिलने के लिए भारत आ रही थी। मंगलवार की सुबह महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकते मिली है। बताया जा रहा है कि बेटे की मौत के बाद से ही इंदिरा काफी दुखी थीं। सूचना पर पुलिस ने कमरा सील कर दिया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम कमरे की जांच करेगी। फिलहाल, पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!