देश

पीतांबरा पीठ के दर्शन के लिए दतिया पहुंची छत्तीसगढ़ की राज्यपाल

रायपुर/मध्यप्रदेश,न्यूज़ धमाका:-राज्यपाल अनुसुईया उइके ने विगत दिनों अपने प्रवास के दौरान दतिया के प्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण भी किया। उल्लेखनीय है कि पीताम्बरा देश का प्रसिद्ध शक्तिपीठ है।

इससे पहले राज्यपाल ने कलेक्टर संजय कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर से जिले के विभिन्न विषयों एवं शासन की योजनाओं और गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।

राज्यपाल सड़क मार्ग से पहुंची दतिया

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके गुरुवार को सड़क मार्ग से दतिया पहुंची थी। दतिया पहुंचते ही सर्किट हाउस पर दतिया एसपी अमन सिंह और कलेक्टर संजय कुमार ने राज्यपाल की अगवानी की। राज्यपाल के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके का स्वागत करने के लिए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी सर्किट हाउस पहुंचे। यहां गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पुष्पगुच्छ देकर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके का सम्मान किया।

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने पीतांबरा पीठ में की विशेष पूजा

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल पीतांबरा पीठ में विशेष पूजा के लिए पहुंची। यहां उन्होंने मां बगलामुखी की विशेष पूजा अर्चना करते हुए आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में ही वन खंडेश्वर महादेव जी का जल अभिषेक भी किया। यहां मंदिर के पुजारियों द्वारा राज्यपाल को विशेष पूजा करवाई गई।

पूजा के बाद सड़क मार्ग से ग्वालियर हो गई रवाना

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने मां पीतांबरा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। पूजा करने के बाद वे सड़क मार्ग से होते हुए वापस ग्वालियर के लिए रवाना हो गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!