गरियाबंदछत्तीसगढ

सरकारी स्कूल में हुआ चोरी का बड़ा खुलासा,चार आरोपी कि पुलिस ने किया गिरफ्तार

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :- शासकीय हाईस्कूल सड़क परसूली से 2 लाख रुपए का कम्प्यूटर व अन्य सामान चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. स्पेशल टीम गरियाबंद के अथक प्रयास से अनसुलझे चोरी के मामले का पर्दाफाश हुआ. ग्राम बारुला के चार शातिर चोरों को स्पेशल टीम गरियाबंद ने चोरी के सामान के साथ रंगे हाथों पकड़ा.

शासकीय हाईस्कूल सड़क परसूली से 12 जून को 5 नग कम्प्यूटर मॉनिटर, 10 बंडल कारा दस्ता, 2 नग प्रोजेक्टर, 1 नग बैटरी चार्जर, 1 नग प्रिंटर, 1 नग 32 इंच टीवी, 2 नग टेबल क्लॉथ, 1 नग इंडक्शन को चोरी हुई थी. इसकी रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली गरियाबंद में मामला दर्ज किया गया था.

जिला गरियाबंद में शांति, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिए जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान जेआर ठाकुर ने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है. साथ ही अपराधियों पर नकेल कसने स्पेशल टीम को भी क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया गया है.

25 जून को स्पेशल टीम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बारुला के चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपियों ने जुर्म कबूल कर चुराए हुए सामान को पेश किया, जिसे सिटी कोतवाली गरियाबंद को सुपुर्द किया गया. इसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों में सुंदर कुमार साहू पिता इतवारी साहू, शहजादा भाई पिता इश्माईल खान, खुमेश साहू पिता शिवप्रसाद साह, ताजेश्वर साहू पिता कांतिलाल साहू सभी ग्राम बारुला निवासी हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!