छत्तीसगढमणिपुर

राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने शपथ ली एवं मणिपुर के राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया

संवाददाता सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- मनोनीत राज्यपाल माननीय सुश्री अनुसुइया उइके ने आज शपथ ली एवं मणिपुर के राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे अतिरिक्त प्रभार वालें राज्यपालों को छोड़कर मणिपुर के 16वें राज्यपाल (नियमित) के रूप में हैं उन्हें मणिपुर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने पद की शपथ दिलाई इस अवसर पर मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्य,मणिपुर विधान सभा के अध्यक्ष,टी.एच.सत्यव्रत सिंह,सांसद (राज्य सभा) सनाजाओबा
लीशेम्बा,विधायक,मुख्य सचिव, डीजीपी और अर्धसैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया यह शपथग्रहण समारोह इंफाल में राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित किया गया था राज्यपाल ने शपथ लेने के बाद राष्ट्रीय सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया उन्हें मणिपुर राइफल्स और इंडिया रिजर्व बटालियन के कर्मियों द्वारा सलामी दी गई बाद में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राज्यपाल ने भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सेवा का अवसर देने के लिए आभार प्रकट किया उन्होंने कहा,उन्हें राज्य की सेवा करने के लिए जो कार्य सौंपा गया है वह जारी रहेगा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिये कार्य किया जाएगा और मुख्यमंत्री के परामर्श से विकासात्मक गतिविधियां शुरू की जाएंगी छत्तीसगढ के राज्यपाल के रूप में उनकी पिछले साढ़े तीन साल की सेवा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से उन्हें भरपूर सहयोग और समर्थन मिला है वहाँ और कई विकासात्मक गतिविधियाँ शुरू की गईं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!