जगदलपुरछत्तीसगढ

पानी से भरे गड्ढे में गिरी बच्ची हुई मौत

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के परपा थाना क्षेत्र में पानी से भरे गड्‌ढे में गिरने से 2 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। दरअसल, पिछले कई दिनों से नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है।

इसी के तहत जगह-जगह गड्‌ढे किए गए थे। जिसमें कहीं-कहीं पर पानी भी भरा हुआ है। इसी में गिरने से मासूम की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के पुस्पाल गांव के हाईस्कूल पारा में रहने वाले ठाकुरराम नाग की 2 साल की बच्ची तनुजा घर के पास ही आंगन में खेल रही थी। खेल-खेल में मासूम घर के बाहर चली गई और पानी से भरे गड्‌ढे में जा गिरी।

कुछ देर बाद जब परिजन बच्ची को ढूंढने लगे तो वो नहीं मिली। जब घर के बाहर जाकर देखा तो पानी से भरे गड्‌ढे में मिली। वहीं घटना के बाद पाइपलाइन बिछाने का काम करने वाले ठेकेदार के खिलाफ परिजनों का गुस्सा फूटा है। परिजनों का कहना है कि यदि काम जल्दी हो जाता तो यह हादसा नहीं होता। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!