देश

दिल्ली कोर्ट में गैंगवार

टिल्लू गैंग ने वकीलों के भेष में कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को उड़ाया

रोहिणी कोर्ट में टिल्लू गैंग के लोगों ने गैंगस्टर गोगी पर हमला किया. गोगी की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. टिल्लू और गोगी गैंग के बीच कई सालों से गैंगवार चल रहा है, जिसमें दोनों तरफ से 25 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं

नई दिल्ली न्यूज़ दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में ज़बरदस्त फायरिंग की ख़बर है. इसमें तीन से चार लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है. साथ दिल्ली के एक बड़े अपराधी जितेंद्र गोगी  की भी इस फायरिंग में मौत हो गई है. बता दें कि रोहिणी कोर्ट में टिल्लू गैंग के लोगों ने गैंगस्टर गोगी पर हमला किया. हमलावर वकील की वेशभूषा में आए थे. गैंगस्टर गोगी की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बाद में स्पेशल सेल ने दो हमलावरों को मौके पर मार गिराया.एक का नाम राहुल है, जिस पर 50 हज़ार का इनाम था जबकि दूसरा उसका साथी है. गोगी को स्पेशल सेल आज पेशी के लिए ले गई थी. टिल्लू और गोगी गैंग के बीच कई सालों से गैंगवार चल रहा है, जिसमें दोनों तरफ से 25 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं इससे पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी, जब मोस्टवांटेड गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी को उसके तीन साथियों के साथ अरेस्ट किया गया था. गोगी पर दिल्ली में 4 और हरियाणा में 3 लाख का इनाम घोषित था. हरियाणा पुलिस ने ये इनाम रागिनी गायिका हर्षिया दहिया मर्डर केस में रखा था. दिल्ली पुलिस ने गोगी और उसके साथियों को गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट से अरेस्ट किया था. बता दें कि गोगी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका था. नरेला में आम आदमी पार्टी के नेता वीरेंद्र मान को गोगी गैंग के गुंडों ने 26 गोलियां मारी थी. 2018 में इस गैंग का टिल्लू गैंग से झगड़ा हुआ था, जिसमें 3 लोगों की मौत और 5 घायल हुए थे  सुनील उर्फ टिल्लू और गोगी गैंग के बीच पुरानी दुश्मनी है. दोनों गैंग के दर्जनों लोग गैंगवार में मारे जा चुके हैं.  ताजपुरिया गांव का टिल्लू और अलीपुर गांव का गोगी कभी दोस्त हुआ करते थे. लेकिन अब दोनों के अलग-अलग गैंग है. गोगी गैंग का दक्षिणी पश्चिमी ,द्वारका,बाहरी ,रोहिणी ,उत्तरी और दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में जितने बड़े गैंगवार हुए उनमें हाथ है. कुछ गैंगवारों में 50 से 100 राउंड तक फायरिंग तक के आरोप इस गैंग पर लग चुके हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!