न्यूज़ धमाका :- राजधानी दिल्ली में आज से नर्सरी से आठवीं की कक्षाओं के स्कूल भी खुल जाएंगे। इससे पहले नौवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए स्कूलों को 7 फरवरी से ही दोबारा खोल दिया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार नर्सरी से आठवीं की कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 14 फरवरी से स्कूलों को खोला जा रहा है। कोविड महामारी के चलते दिल्ली के स्कूल करीब 2 साल से बंद पड़े हैं। उधर, दिल्ली में कोरोना के मामलों में काफी गिरावट आई है। रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 804 नये मामले दर्ज किये गये, जबकि इससे मरनेवालों की संख्या 12 है। फिलहाल दिल्ली में 3,926 सक्रिय मामले हैं। कोरोना की दैनिक पॉजिटिविटी दर भी घटकर 1.50 फीसदी रह गई है। अब राजधानी में कोरोना के मामले कम होने के बाद फिर से स्कूलों को खोला जा रहा है। लेकिन अभी स्कूलों में बच्चों, शिक्षकों और अन्य लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करना होगा और सामाजिक दूरी बनाये रखनी होगी। दिल्ली सरकार ने स्कूलों को ये भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि उच्च माध्यमिक वर्ग के छात्र रोजाना कक्षाओं में आएं और शिक्षक छात्रों की सौ फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित करने की कोशिश करें।
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
July 28, 2026
दिल्ली कैब ड्राइवर मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, गला काटकर हत्या, खून से सनी कार दौड़ाते रहे आरोपी
July 28, 2026
रेखा सरकार ने बढ़ाई कांवड़ समितियों की आर्थिक सहायता, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
July 27, 2026
पीढ़ियों से यहीं रह रहे हैं…’, लुटियंस दिल्ली की 700 से अधिक झुग्गियों पर बुलडोजर एक्शन का खतरा, परिवारों में बढ़ी चिंता
July 26, 2026
कांवड़ यात्राः दिल्ली से ऋषिकेश के लिए नया रूट तय; देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से चलेंगी रोडवेज बसें, 6 घंटे समय की होगी बचत
July 26, 2026
10 टेकअवे में समझिए पूरी कहानी NEET विवाद में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: दबाव में झुकी सरकार या सियासी मास्टरस्ट्रोक
July 25, 2026
शिक्षकों की SIR ड्यूटी पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, ECI से पूछा- क्या आर्टिकल 324 असीमित अधिकार देता है?
July 23, 2026
दिल्ली मेट्रो का बड़ा अपडेट: CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद
July 22, 2026
लगा हमपर अटैक हो जाएगा संसद के बाहर प्रदर्शन अंदर डर में थीं कंगना रनौत दिल्ली पुलिस की तारीफ की
July 20, 2026
23 दिन बाद AISA के 3 छात्र कार्यकर्ताओं ने खत्म की भूख हड़ताल, प्रतिनिधिमंडल की अपील पर लिया फैसला
July 19, 2026


