कोंडागांवसाहित्य

विष्व प्रसिद्ध बस्तर दषहरा के लिये मांझी, गायता एवं पुजारियों के संग कलेक्टर ने की बैठक बस्तर दशहरा, कोविड टीकाकरण, देवगुड़ियों की देखरेख एवं व्यवस्था पर हुआ मंथन।

आज जिलेभर से आये मांझी, गायता, चालकी एवं देव पुजारियों के संग कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में आगामी बस्तर दशहरा में जिले के मांझी, पुजारियों के प्रतिनिधित्व एवं उनके जाने की व्यवस्था, देवगुड़ियों के विकास एवं नवनिर्माण, कोविड टीकाकरण में ग्रामीणों की अधिकाधिक भागीदारी पर विशेेष चर्चा हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी बस्तर के एतिहासिक दशहरे में शामिल होने के लिये जिले के मांझी, गायता एवं चालकियों सहित उनके देव विग्रहों को लाने ले जाने के लिये विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। साथ ही दशहरे स्थल में उनके रूकने की व्यवस्थाओं का बेहतर प्रबंध किया जायेगा।
मांझी गांयता की सूची हुयी तलब – इसके लिये प्रत्येक ग्राम पंचायत से मांझी, गायताओं की सूची चाही गई है। जिससे बेहतर व्यवस्थाये बनायी जा सकें। कोविड वैक्सिनेशन अभियान में ग्रामीणों की कथित उदासीनता को देखते हुए सभी वरिष्ठ ग्रामीणों एवं मांझी, पुजारियों द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए वैक्सिनेशन के प्रचार-प्रसार में तेजी लाने सुझाव दिये गये। ताकि कोविड के प्रभाव को ग्रामीण क्षेत्र में फैलने से रोका जा सके। साथ ही वनों की सुरक्षा तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध भी उन्हें अपनी प्रभावी भूमिका निभानी चाहिए।
गा्रमों के सीमा विवाद आपस में बैठ कर हल करें – देवचंद मतलाम जिप अध्यक्ष कोण्डागांव
बैठक में ग्राम सीमाओं के विवाद के संदर्भ में जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने कहा कि सभी विवादों का निपटारा संबंधित ग्रामों को शांतिपूर्वक आपसी बैठक करके तय करनी होगी। बैठक में जिले भर से आये सभी मांझी एवं पुजारियों ने भी अपने-अपने विचार बैठक में रखे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डीएन कश्यप, पूर्व जनपद सदस्य अंजोरी राम नेताम सहित मांझी एवं चालकी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!