बिजनेस

देशभर में किसानों की आर्थिक सहायता के लिए केंद्र की मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना

किसान सम्मान निधि योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अब इस योजना के लिए राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है. अब राशन कार्ड के बिना आपको इसका लाभ नहीं मिलेगा.

इस योजना के तहत अबतक किसानों के खाते में नौ किस्तें जारी कर दी गई हैं और अब किसानों के खातों में सम्मान निधि की 10वीं किस्त जल्द ही आने वाली है. लेकिन इस बीच केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. जो आपको जानना जरूरी है.अगर आप किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो अब आपके पास राशन कार्ड होना जरूरी है. नियम के मुताबिक राशन कार्ड में दर्ज पति, पत्‍नी या उस परिवार के किसी एक सदस्‍य को पीएम किसान सम्‍मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना का लाभ मिल पाएगा. इसके अलावा किए गए बदलाव के तहत अब आपको डॉक्यूमेंट की सॉफ्ट कॉपी बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी.गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलते हैं. पीएम किसान स्कीम की अब तक 9 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और सरकार जल्द ही 10वीं किस्त भी किसानों के खाते में ट्रांसफर करने वाली है. अब तक 11.37 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है और सरकार ने 1.58 लाख करोड़ रुपये इस स्कीम के तहत ट्रांसफर किए हैं.इसके साथ ही अब आपकी सुविधा के लिए सरकार ने जमीन का खाता-खसरा, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा कराने की अनिवार्यता खत्‍म कर दी है. अब किसान को केवल डॉक्‍यूमेंट्स की पीडीएफ फाइल बनाकर पोर्टल पर अपलोड करना होगा. इससे योजना के लिए रजिस्ट्रेशन पहले से आसान हो जाएगा.केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ये कदम उठाया है, ताकि सही किसानों के खाते में ये सहायता राशि पहुंच सके. ये पैसे किसी गलत के हाथ ना लगे. बता दें कि पिछले दिनों कई राज्यों में किसान सम्मान निधि में फर्जीवाड़े के मामले सामने आए थे. जिसके बाद अब सरकार ने इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए इस योजना में बदलाव करते हुए राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया है. इस स्कीम का फायदा लेने के लिए आपकी आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा आपके पास 2 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन होना भी जरूरी है, जिन किसानों के पास खेती योग्य जमीन नहीं है वह इस स्कीम का फायदा नहीं ले सकते हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!