ग्वालियरमध्यप्रदेश

MP : पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा , ग़ुस्से से पड़ोसी ने कुत्ते को मार दी गोली

ग्वालियर न्यूज़ धमाका /// एक बच्चे को पड़ोसी के कुत्ते ने काट लिया था, तो चाचा भतीजे ने उसके घर में घुसकर पालतू कुत्ते पर गोली चला दी. हालांकि निशाना सटीक नहीं बैठने से कुत्ते की जान बच गई, लेकिन गोली कुत्ते की आंख की खाल को छीलती हुई निकली है. घटना विजया नगर कंपू थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने कुत्ते के मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.

कंपू थाना क्षेत्र के विजया नगर में रहने वाली प्रीति परमार ने पुलिस को अपने शिकायती आवेदन में बताया कि पड़ोस में रहने वाले उपेंद्र उर्फ ललुआ जादौन उनके परिवार से आए दिन झगड़ते रहता है. गुरुवार की देर रात को उपेंद्र जादौन अपने बेटे मोहिल जादौन को लेकर निकल रहे थे कि तभी कुत्ते ने उन पर भौंकना शुरू कर दिया. भौंकने के दौरान कुत्ते ने उनके बच्चों को काट लिया.

जिससे नाराज उपेंद्र अपने घर पहुंचा और भतीजे राज जादौन को लेकर वापस प्रीति परमार के घर कुत्ते को गोली मारने पहुंच गया. उन्होंने कुत्ते को देख देशी कट्टे से फायर कर दिया, लेकिन फायर करते ही गोली कुत्ते की आंख को छूते हुए जमीन पर जा धशी. गोली की आवाज सुनकर प्रीति और उसके परिवार के साथ आसपास के लोग भी बाहर निकल आए. उपेंद्र और राज गोली चला कर वहां से भाग निकले.

प्रीति ने तत्काल पुलिस को गोली चलने की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और चला हुआ राउंड जब्त किया. फिलहाल पुलिस ने फरियादी प्रीति की शिकायत पर चाचा भतीजे के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 429, 511, 336, 34, 452 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, उनकी तलाश शुरू कर दी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!