छतीसगढ़रायगढ़

दो खड़ी ट्रेलर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय पर पाया काबू

Truck On Fire: दो खड़ी ट्रेलर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय पर पाया काबू, देखे वीडियो…

 रायगढ़ न्यूज धमाका – शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के गढ़उमरिया के पास आज सुबह दो ट्रेलर वाहनों में आग लग गई. सड़क किनारे खड़े दोनों गाड़ियों में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई वहा मौजूद लोगो ने तत्कार इसकी सुचना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को दी. सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई.

फायर फाइटर्स ने आग बुझाने के लिए कई फायरटेंडर का सहारा लिया और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रहे.

हालांकि, आग लगने के कारणों की जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, अचानक सड़क पर खड़ी गाड़ियों में आग लगने से मची अफरा-तफरी के कारण वहां काफी भीड़ लग गई.

इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया, लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. ट्रेलर मालिकों को भी सूचना दे दी गई है, ताकि वे नुकसान का आकलन कर सकें.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!