छतीसगढ़जगदलपुर

जगदलपुर में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग : रायपुर के लिए विमान ने भरी थी उड़ान, 62 यात्री थे सवार

जगदलपुर न्यूज धमाका – जगदलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर दोपहर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. यह फ्लाइट दोपहर 1 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के महज 12 मिनट बाद ही खिड़की टूटने के चलते आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी.

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट के एक हिस्से की खिड़की टूटने से यह आपात स्थिति उत्पन्न हुई. पायलट ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए फ्लाइट को सुरक्षित रूप से वापस एयरपोर्ट पर उतार लिया. यह लैंडिंग 1 बजकर 12 मिनट पर कराई गई. राहत की बात यह है कि फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. एयरलाइंस की टीम द्वारा तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 70 यात्री सवार थे. इमरजेंसी लैंडिंग के बाद जब इंडिगो ने 70 यात्रियों में से कुछ को फ्लाइट टिकट के पैसे वापस किए, तो कुछ यात्रियों ने अगले दिन की फ्लाइट के लिए टिकट बुक करा लिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!