विदेश

महिला कर्मचारी ने एलन मस्क की कंपनी टेस्ला पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, दर्ज कराया मुकदमा

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के खिलाफ एक महिला कर्मचारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कंपनी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। द वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला मॉडल 3पर काम करने वाली प्रोडक्सन एसोसिएट जेसिसा बाराज ने मुकदमे में कहा कि उसे कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में कंपनी की फैक्ट्री में लगातार हरासमेंट का शिकार होना पड़ा। जिसमें गलत तरीके से छूना भी शामिल है।

तीन साल तक धमकाया गया

जेसिसा बाराज ने आरोप लगाया कि उनके शरीर के बारे में गलत टिप्पणियां की जाती थीं। सहकर्मी कई बार मुझे अनुचित तरीके से स्पर्श करते थे। उन्होंने बताया, ‘करीब तीन साल तक मुझे और मेरी दोस्त को फैक्ट्री में धमकाया गया।’ मैं काम करना चाहती थी, लेकिन उत्पीड़न का शिकार होने के बाद यह सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। बाराज ने कहा कि मैं अपने परिवार को आर्थिक मदद देना चाहती हूं। हालांकि मुझे फैक्ट्री में अपमानित किया गया।

टेस्ला ने नहीं दिया कोई बयान

टेस्ला अपने मॉडल एस, मॉडल 3, मॉडल एक्स और मॉडल वाई इलेक्ट्रिक गाड़ियों का उत्पादन फ्रेमोंट प्लांट में करती है। अक्टूबर में कंपनी को फैक्ट्री के पूर्व ठेकेदार को 137 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया गया था। उसने भी टेस्ला पर नस्लीय उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इधर जेसिसा बाराज के मामले में कंपनी ने अभी कोई कोई बयान नहीं दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!