सुकमाछत्तीसगढ

धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर किसानों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

सुकमा न्यूज़ धमाका /// पिछले कई दिनों से गुडरा एवं धोबनपाल क्षेत्र के किसानों ने गुडरा में भाजपा जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम एवं सीपीआई के नेता हांदा के समर्थन में धान खरीदी केंद्र खोलने को लेकर जिला प्रशासन व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन सौंपा है। कई बार किसानों ने इसको लेकर धरना प्रदर्शन भी किया है।

छिंदगढ़ मुख्य चौराहे पर चक्का जाम भी किया, इसके बावजूद अब तक धान खरीदी केंद्र नहीं खोले जाने से नाराज किसानों ने आज लगभग 500 की संख्या में छिंदगढ़ बस्ती से तहसील कार्यालय तक पदयात्रा कर क्षेत्र में छोटी-छोटी जगहों पर धान खरीदी केंद्र खोले जाने और उनकी मांगों को नजर अंदाज करने से नाराज होकर जल्द गुडरा में धान खरीदी केंद्र खोलने को लेकर राज्यपाल के नाम छिंदगढ़ तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपाने के साथ ही जमकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। किसानों के हित में कार्य न करने पर दुख जाहिर करते हुए जरूरतो वाले स्थान पर धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग कर रहे है। जिससे क्षेत्र के किसानों को हो रही समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!