छतीसगढ़भिलाई

लुटेरी दुल्हन का फर्जी भाई गिरफ्तार : लड़कों से शादी कर महंगे सामान लूटकर फरार हो जाती थी युवती, दुर्ग में भी कारोबारी को बनाया शिकार, सच सामने आने पर हुई फरार

भिलाई न्यूज धमाका – दुर्ग पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के फर्जी भाई को मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दरअसल, युवती लड़कों से शादी करती थी, फिर महंगे सामान लूटकर फरार हो जाती थी। फर्जी केस में फंसाने की धमकी देती थी। जब युवती के बारे में पता किया और उसकी पहचान सामने आई तो घर से सामान और कैश लेकर भाग गई।

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि आपापुरा शनिचरी बाजार निवासी व्यापारी संतोष जैन की शिकायत पर कोतवाली थाने में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। संतोष ने बताया कि उसके पिता उसकी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे। इसकी जानकारी लगने पर ठगों ने मिलकर उन्हें ठगने का प्लान बनाया। उन लोगों से सरला जैन नाम की एक महिला ने संपर्क किया। उसने खुद को इंदौर से होना बताया। उसने बताया कि उसके पास एक अच्छा रिश्ता है। उसने दुल्हन के फर्जी भाई को उनसे मिलवाया। दोनों पक्ष में रिश्ता तय हुआ। 17 मार्च 2023 को संतोष जैन का विवाह पूरे रीति रिवाज के साथ भारती जैन नाम की लड़की से हुआ।

शादी के बाद करने लगी शादी के बाद करने लगी

शादी के दो-तीन दिन बाद से ही लुटेरी दुल्हन ने महंगे सामानों की डिमांड करनी शुरू कर दी। संतोष के परिवार वालों ने भारती की डिमांड को पूरा किया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी डिमांड बढ़ने लगी। इसे लेकर भारती का ससुराल वालों से विवाद भी शुरू होने लगे।

पहले भी कर चुकी थी शादीलड़के को लूटकर दी थी तलाक

मामला बढ़ने पर उन्होंने इसकी शिकायत 16 जून 2023 को कोतवाली थाने में की थी। इस बीच लड़के के परिवार वालों को लड़की पर संदेह हुआ तो उन्होंने उससे उसके परिवार वालों का नाम, आधार और आईडी मांगा। इस पर भारती ने कुछ दिन तक टालमटोल किया, लेकिन जब संतोष के घर वाले नहीं माने तो उसने उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया। भारती ने उन्हें दहेज के केस में फंसाने की धमकी दी। इस दौरान संतोष जैन को पता चला कि भारती ने कुछ दिन पहले ही एक दूसरे लड़के से शादी की थी। इससे उन्हें एक बच्ची भी हुई, लेकिन भारती ने उन्हें भी लूटा और तलाक देकर अलग हो गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!